अपने तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने यहां के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए आईपीएल-14 के अपने दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक लिहाज से हार के करीब धकेल दिया था लेकिन नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये में राजस्थान से जुड़े क्रिस मॉरिस ने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए उसे दो गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दिला दी।

Advertisement

यह दिल्ली की पहली हार है। उसने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया दूसरी ओर, राजस्थान की यह पहली जीत है। उसे अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों अंतिम अंतिम गेंद तक खिंचे मुकाबले में चार रनों से हार मिली थी।

Advertisement

बहरहाल, राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 42 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन डेविड मिलर (62) और राहुल तेवतिया (19) ने किसी तरह स्कोर को 90 तक पहुंचाया। तेवतिया इसी योग पर आउट हुए। देखें स्कोरकार्ड

बढ़ते दबाव को मिलर भी नहीं खेल सके और 107 के कुल योग पर अवेश खान की गेंद पर दिल्ली के लिए डेब्यू कर रहे ललित यादव के हाथों लपके गए। मिलर ने 43 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए।

इसके बाद राजस्थान के 16 करोड़ी खिलाड़ी क्रिस मॉरिस (नाबाद 36 रन, 18 गेंद, 4 छक्के) और दिल्ली को झंकझोरने वाले जयदेव उनादकट विकेट पर आए। इन दोनों पर टीम की नैया पार लगाने की बड़ी जिम्मेदारी थी। खासतौर पर मॉरिस पर जिन्हें राजस्थान ने आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया।

 

मॉरिस ने भी इस विश्वास को कायम रखते हुए अपनी टीम को पहली जीत दिलाई। उनादकट सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रनों पर नाबाद लौटे।

Advertisement

दिल्ली की ओर से अवेश खान ने तीन विकेट लिए जबकि क्रिस वोक्स और कगीसो रबाडा को दो-दो सफलता मिली। इन तीनों ने मिलकर दिल्ली की जीत की इबारत लिख दी थी लेकिन ये और दिल्ली की बदकिस्मत रही क्योंकि आज का दिन मॉरिस का था

इससे पहले, तेज गेंदबाज उनादकट (3/15) के नेतृत्व में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को 147 रन पर रोक लिया। दिल्ली की टीम ने कप्तान ऋषभ पंत के 32 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 51 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए।

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और उनादकट ने उसे शुरुआती झटके दिए। दिल्ली ने पृथ्वी शॉ (2), शिखर धवन (9), अजिंक्य रहाणे (8) और मार्कस स्टोयनिस (0) के विकेट कुल 37 के योग पर गंवा दिए। इसके बाद पंत ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स खेल टीम को मुश्किल से उबारने की कोशिश की और अर्धशतक जड़ा।

Advertisement

अर्धशतक जड़ने के बाद पंत रनआउट हो गए। पंत के आउट होने के बाद मोरिस ने ललित यादव को आउट कर दिल्ली को छठा झटका दिया। ललित ने 24 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए।

इसके बाद टॉम करेन ने कुछ शॉट्स खेल टीम का स्कोर बढ़ाना की कोशिश की लेकिन मुस्ताफिजुर ने उन्हें बोल्ड कर दिया। करेन ने 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन भी रन आउट होकर पवेलियन लौटे। अश्विन ने चार गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए।

दिल्ली की पारी में क्रिस वोक्स 11 गेंदें खेल दो चौकों की मदद से नाबाद 15 रन और कैगिसो रबादा चार गेंदों पर एक चौके के सहारे नौ रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

राजस्थान की ओर से उनादकट के अलावा मुस्ताफिजुर रहमान ने दो विकेट और क्रिस मोरिस ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार