27 अप्रैल,जयपुर(CRICKETNMORE)। गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की इस जीत के बदौलत चेन्नई सुंपर किंग्स ने 16 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं राजस्थान भी 12 मैचों में पांचवीं जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। 

Advertisement

हैदराबाद के 160 रनों के जवाब में राजस्थान की टीम ने 19.1 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिए। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की पारी

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंजिक्य रहाणे और लियाम लिविंगस्टोन की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 78 रन जोड़े। अंजिक्य रहाणे ने 34 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन, वहीं लिविंगस्टोन ने 26 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। इसके बाद संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदापी की। स्मिथ ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। सैमसन ने 32 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। 

हैदराबाद के लिए शाकिब अल हसन,खलील अहमद औऱ राशिद खान ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मनीष पांडे (61) के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। पांडे ने 36 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर ने 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमान नहीं कर पाया। 

राजस्थान रॉयल्स के लिए वरुण एरॉन, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल, ओशेन थॉमस ने दो-दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार