IPL 2026, Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पूरी तरह ध्वस्त कर दी। शुरुआत से ही CSK के विकेट गिरते रहे और टीम की पारी महज 127 रन पर सिमट गई।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार (30 मार्च) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लाइव स्कोर देखें यहां
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ही 6-6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि मैथ्यू शॉर्ट सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिससे टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए। मध्यक्रम में सरफराज खान और कार्तिक शर्मा ने कुछ कोशिश जरूर की, लेकिन दोनों बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। सरफराज ने 17 रन और कार्तिक ने 18 रन बनाए।
हालांकि, जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों में 43 रन जोड़कर लड़ाई जरूर दिखाई, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई खास साथ नहीं मिला। इसी का नतीजा रहा कि पूरी टीम सिर्फ 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी में नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके। इसके अलावा रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और बृजेश शर्मा को भी 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह और रामकृष्णा घोष।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा।
Also Read: LIVE Cricket Score
इम्पैक्ट प्लेयर्स: डोनोवन फरेरा, ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुषांत मिश्रा और तुषार देशपांडे।