आईपीएल 2022 का 39वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में रियान पराग के अर्धशतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आरसीबी के सामने जीत दर्ज करने के लिए 145 रनों का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

इस मैच में टॉस गंवाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज़ टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे और उन्होंने पावरप्ले के दौरान ही अपने तीन विकेट गंवा दिये। टीम के स्टार बल्लेबाज़ जोस बटलर आरसीबी के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए और 8 रनों के निजी स्कोर पर जोश हेजलवुड के खिलाफ अपना विकेट गंवा बैठे। बटलर के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स का कमजोर पक्ष खुलकर सामने आया और उनका मिडिल ऑर्डर टीम के लिए सिर्फ 144 रन ही बना सका।

Advertisement

टीम को पहला झटका देवदत्त पडिक्कल(7) के रूप में लगा जो कि मोहम्मद सिराज के खिलाफ एलबीडब्ल्यू होकर आउट हुए। अश्विन नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करने आए थे और उन्होंने 17 रनों की पारी खेली। अश्विन को मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले के चौथे ओवर में आउट किया। इसके बाद टीम को दो बड़े झटके लगे जिसके दौरान जोस बटलर (8) और संजू सैमसन (27) पवेलियन लौटे।

आरसीबी के खिलाफ डेरेल मिचेल ने अपने डेब्यू मैच में 24 बॉल पर 16 रनों की बेहद ही स्लो पारी खेली और विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर भी 7 बॉल पर 3 रन ही बना सके। हालांकि इसके बाद रियान पराग(56) ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। वहीं आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज और वानिन्दु हसरंगा ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं हर्षल पटेल ने एक विकेट चटकाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार