LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान को 32 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद 32 रन के कुल स्कोर पर ही ध्रुव जुरेल औऱ वैभव सूर्यवंशी भी पवेलियन लौट गए।
जायसवाल ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए,जबकि जुरेल गोल्डन डक हुए, दोनों लगातार दो गेंदों में आउट हुए। वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में 8 रन की धीमी पारी खेली।
इसके बाद कप्तान रियान पराग और और शिमरोन हेटमायर को शुरूआत को मिली लेकिन आसानी से अपना विकेट गवा बैठे। पराग ने 19 गेंदों में 20 रन और हेटमायर ने 18 गेंदों में 22 रन जोड़े।
टॉप स्कोरर रहे रविंद्ग जडेजा ने 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का जड़ा।
डोनोवन फरेरा ने 19 गेंदों में 20 रन और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए शुभम दुबे ने 11 गेंदों में नाबाद 19 रन की पारी खेली। जिससे राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।
लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी,मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए।
टीमें:
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्ग।
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव।
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे
Also Read: LIVE Cricket Score
लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब्स: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अब्दुल समद