मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार (6 अक्टूबर) को खेले गए आईपीएल 2020 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को एक औऱ बड़ा झटका लगा है। धीमी ओवर गति (Slow Over Rate) के लिए उनपर बड़ा जुर्माना लगा है। सीजन में पहली बार धीमी ओवर गति के लिए स्मिथ पर 12 लाख जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

आईपीएल मीडिया रीलिज के अनुसार, "ओवर गति के अपराधों से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध है, इसलिए स्टीव स्मिथ पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।"

Advertisement

राजस्थान की टीम को इस मुकाबले में 57 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान जोस बटलर की तूफानी पारी के बावजूद 18.1 ओवरों में सिर्फ 136 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। 

कप्तान स्मिथ का बल्ला इस मुकाबले में शांत रहा औऱ वह सिर्फ 6 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। 

पांच मैचों में यह राजस्थान की तीसरी हार है इसके साथ वह 4 पॉइंट से साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। राजस्थान अपना अगला मुकाबला शुक्रवार (9 अक्टूबर) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार