अहमदाबाद, 19 अप्रैल (CRICKETNMORE) । आईपीएल 2015 में अब तक अजेय रही राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों का लक्ष्य अपने विजयी अभियान को कायम रखने का होगा। घायल कप्तान शेन वॉटसन की गैर मौजूदगी में स्टीवन स्मिथ ने रायल्स की कमान बखूबी संभाली है और अभी तक चारों मैच जीतकर वे पूरे आठ अंक हासिल कर चुके हैं। वहीं दो बार की चैम्पियन चेन्नई भी पीछे नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम ने तीनों मैच जीते हैं। 

अपने नये घरेलू मैदान मोटेरा पर दूसरा मैच खेल रहे रॉयल्स ने हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फार्म में हैं और गेंदबाजों ने भी अनुशासित प्रदर्शन कर दिखाया है।सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जहां अजिंक्य रहाणे ने 62 रन बनाये तो स्मिथ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 79 रन की पारी खेली। गेंदबाजी की अगुवाई मध्यम तेज गेंदबाज टिम साउदी कर रहे हैं जिनका साथ देने के लिये दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस, ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉल्कनर और भारत के धवल कुलकर्णी तथा स्टुअर्ट बिन्नी हैं। हरियाणा के दीपक हुड्डा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए दिल्ली के खिलाफ करीबी मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्नीस बरस के इस हरफनमौला को आईपीएल के मौजूदा सत्र की खोज कहा जा रहा है।

वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स का बल्लेबाजी क्रम किसी भी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सकता है जैसा उसने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के साथ किया था। आक्रामक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम और ड्वेन स्मिथ ने मुंबई के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर 7 ओवर में 107 रन जोड़ दिए थे और मध्यक्रम में सुरेश रैना भी शानदार लय में दिखाई दिए थे।हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में मैकुलम आईपीएल 2015 का पहला शतक भी ठोक चुके हैं और कप्तान धोनी ने भी अपने नाम एक अर्धशतक दर्ज कर लिया है।

गेंदबाजी में अनुभवी आशीष नेहरा बेहतरीन लय में हैं। धोनी ने उन पर अपना पूरा विश्वास जताया है औऱ नेहरा ने हर समय उस विश्वास पर खरे उतरकर चेन्नई को सफलता दिलाई है। गेंदबाजी में ड्वेन ब्रावो, मोहित शर्मा और आर अश्विन ने भी नेहरा का बखूबी साथ निभाया है। 

पेपर पर दोनों टीमें काफी मजबूत दिखाई दे रही हैं इसलिए दोनों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

चेन्नई सुपर किंग्स : ब्रैंडन मैकुलम, ड्वेन स्मिथ, सुरेश रैना, फाफ  डु प्लेसिस, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान / विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, आशीष नेहरा, ईश्वर पांडे, बाबा अपराजित, मैट हेनरी, मिथुन मन्हास, पवन नेगी, सैमुअल बद्री, रोनित मोरे, माइकल हसी, राहुल शर्मा, काइल एबोट, अंकुश बैंस, इरफान पठान, प्रत्युस सिंह, एंड्रयू टाई, एकलव्य द्विवेदी

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ, शेन वॉटसन, स्टुअर्ट बिन्नी, करुण नायर, दीपक हुड्डा, क्रिस मॉरिस, टिम साउथी, धवल कुलकर्णी, प्रवीण तांबे, जेम्स फॉल्कनर, रजत भाटिया , अभिषेक नायर, बेन कटिंग, दिशांत याग्निक, विक्रमजीत मलिक, अंकित शर्मा, राहुल तेवतिया, दिनेश सालुंके, रस्टी थेरॉन, प्रदीप साहू, बींरेदर सरन, सागर त्रिवेदी

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार