आईपीएल 2022 मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक के लिए राजस्थान रॉयल्स और काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। ना तो हैदराबाद और ना ही राजस्थान रॉयल्स की टीम पीछे हटने को तैयार थीं और 1.5 करोड़ी की बेस प्राइज वाले हैरी ब्रुक को 13 करोड़ 25 लाख में बिके।

Advertisement

गौर करने वाली बात ये थी कि राजस्थान रॉयल्स हैरी ब्रुक के लिए 13 करोड़ की बोली लगाने के लिए तैयार थी, जबकि उनके पर्स में कुल 13.20 करोड़ था। मतलब अगर राजस्थान रॉयल्स हैरी ब्रूक को खरीद लेती तो फिर उनका ऑक्शन वहीं खत्म हो जाता। इसके बाद वे केवल एक अन्य खिलाड़ी को खरीदने में सक्षम हो सकते थे।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में चालू होड़ 13.25 करोड़ रुपए पर आकर रुकी। हैरी ब्रूक अब आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी सेवाएं देंगे। बता दें कि इस साल 991 खिलाड़ियों की शुरुआती लिस्ट में से 405 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन के लिए फाइनल किया गया है। 

इनमें से 273 भारतीय हैं और शेष 132 विदेशी हैं। चार एसोशिएट देश से है, 119 कैप्ड क्रिकेटर हैं और अन्य 296 अनकैप्ड हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजियों को मिलाकर 87 स्लॉट भरने हैं जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स - ₹20.45 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स - ₹19.45 करोड़, गुजरात टाइटन्स - ₹19.25 करोड़, केकेआर - ₹7.05 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स - ₹23.35 करोड़, मुंबई इंडियंस - ₹20.55 करोड़, पंजाब किंग्स - ₹32.2 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - ₹8.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स - ₹13.2 करोड़, SRH-₹42.25 करोड़

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार