इंग्लैंड लायंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड ए में खेले जा रहे अनौपचारिक टेस्ट मैच में रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने तूफानी शतक जड़कर धमाल मचा दिया। पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली 94 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

 
Advertisement

दूसरे दिन पाटीदार 132 गेंदों में 18 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 140 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में 102 रन उन्होंने सिर्फ चौकों-छक्कों से ही बनाए। लेकिन उनके अलावा कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड लायंस ने 8 विकेट के नुकसान पर 553 रन का विशाल स्कोर बनाकर पहली पारी घोषित की। जिसमें कीटन जेनिंग्स ने सबसे ज्याजा 154 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जोश बोहनोन ने 125 रन, एलेक्स लीस ने 73 रन और डैन मूसली ने 68 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में इंडिया ए टीम की शुरूआत बहुत खराब रही और 50 रन के कुल स्कोर तक आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट गई। लेकिन पाटीदार ने एक छोर संभाले रखा। उनके अलावा पुछल्ले बल्लेबाज तुषार देशपांडे ने 23 रन का योगदान दिया। 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम इंग्लैंड लायंस से अभी बी 338 रन पीछे है। पाटीदार के साथ नवदीप सैनी 3 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच नौंवे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

Also Read: Live Score

Advertisement

बता दें कि इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हुए वॉर्मअप मैच में भी पाटीदार ने शतक जड़ा था। पाटीदार ने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज से भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार