Virat Kohli and MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी ने जब क्रिकेट के मैदान पर एंट्री की थी तब वो अपनी लंबी-लंबी लहराती जुल्फों के लिए भी काफी फेमस थे। भारत ने 2007 में जब टी-20 विश्वकप का खिताब जीता था उस वक्त धोनी लंबे बालों में ही खेला करते थे। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ तक ने धोनी के लंबे बालों की तारीफ की थी।

Advertisement

बहरहाल धोनी ने कुछ वक्त बाद अपने बाल कटवा लिए और छोटे बालों में मैदान पर नजर आने लगे। धोनी के साथी खिलाड़ी विराट कोहली ने थाला के बालों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बीते दिनों शेयर किया था। विराट कोहली ने टीवी के पॉपुलर शो आप की अदालत में जाने माने पत्रकार रजत शर्मा के धोनी से जुड़े सवाल का जवाब दिया था।

Advertisement

रजत शर्मा ने विराट कोहली से पूछा था, 'जो धोनी ने अपने लंबे बाल काटकर छोटे कर लिए थे उसपर कुछ कमेंट करेंगे?' इस सवाल के जवाब में विराट ने कहा, 'उन्होंने मुझे खुद बताया था कि उनके बाल काफी लंबे हो गए थे जिसे सम्भालना उनके लिए मुश्किल था। लंबे बालों की केयर करने में काफी दिक्कत आती है।' यह भी पढ़ें: 

उर्वशी रौतेला कह रही थी मिस्टर RP ने 17 मिस्ड कॉल किए थे, कहीं वो RP आप तो नहीं हो भैया

विराट कोहली ने आगे कहा, 'जब उन्होंने अपने बाल कटवाए उसके बाद वो बॉम्बे में लोकल में चाय पीने निकल गए थे और लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे। धोनी ने मुझसे कहा था इस चीज का फायदा 1 से 1.5 महीने उन्हें मिला था।'

बता दें कि धोनी की गिनती विश्व क्रिकेट के दिग्गज कप्तानों में होती है। धोनी की कप्तानी में ना केवल भारत ने टी-20 विश्वकप 2007 का खिताब जीता बल्कि 2011 वनडे विश्वकप और 2013 चैंपियस ट्रॉफी का खिताब भी टीम इंडिया ने धोनी की ही कप्तानी में जीता था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार