Rajeshwari Gayakwad fight: टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ (Rajeshwari Gayakwad) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। विजयपुरा के सोलापुर रोड स्थित एक सुपरमार्केट में दुकानदार से राजेश्वरी गायकवाड़ का विवाद हो गया। कथित तौर पर कुछ सामान खरीदने के लिए स्टोर पर गई राजेश्वरी गायकवाड़ के साथ बहस ने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

Advertisement

राजेश्वरी गायकवाड़ सामान की कीमत को लेकर खुश नहीं थीं जिसके चलते दुकानदार से तीखी नोकझोंक हुई। वीडियो में राजेश्वरी गायकवाड़ के साथ हिंसक रुख अपनाते हुए दुकानदार को देखा जा सकता है।

Advertisement

इस बहसबाजी के तुरंत बाद, राजेश्वरी गायकवाड़ के दोस्त दुकान में घुस गए और दुकान के मालिक की पिटाई कर दी। यह पूरी घटना सुपरमार्केट के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हालांकि, कोई भी पक्ष मामले को लेकर पुलिस के पास नहीं गया है।

वहीं अगर राजेश्वरी गायकवाड़ की बात करें तो बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज ने 19 जनवरी 2014 को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। राजेश्वरी गायकवाड़ 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार