पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का अगला चैयरमैन बनाने के लिए नामित किया है। डॉन को दिए एक साक्षात्कार में रमीज ने इस बात की पुष्टि की कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने उन्हें बताया है कि एहसान मनी की जगह पीसीबी प्रमुख के लिए इमरान की पसंद रमीज हैं।

Advertisement

रमीज ने कहा कि प्रधानमंत्री, जो पीसीबी के संरक्षक और राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी हैं, वह उनके नामांकन की एक आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी करेंगे, जिसके बाद वह पीसीबी चुनाव लड़ेंगे और नए अध्यक्ष बनेंगे।

Advertisement

इस बीच, एहसान जिनका पीसीबी प्रमुख के रूप में तीन साल का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि वह इस पद पर आगे नहीं बने रहेंगे। इमरान कथित रूप से एहसास को रिप्लेस करना चाहते थे जिन्होंने अपने अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए दूसरा कार्यकाल मांगा था।

एक सूत्र ने बताया कि जब एहसान प्रधानमंत्री दफ्तर से बैठक करने के बाद बाहर निकले तो उनका चेहरा मुरझाया हुआ था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार