पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) इंग्लैंड में खुद के पैसों से घुटनों की चोट का इलाज करा रहे हैं। शाहीन शाह के बेहद करीबी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के इस खुलासे के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ट्रोल हो रहा है। शाहिद अफरीदी ने कहा था कि चोटिल शाहीन इंग्लैंड में अपने इलाज और रहने का पूरा खर्चा उठा रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा (Ramiz Raja) ने रिएक्शन दिया है।

Advertisement

रमीज राजा ने सवाल-जवाब के दौरान कहा, 'आप कैसे सोच सकते हैं कि हम शाहीन के साथ ऐसा करेंगे। ये बात किसी के जहन में भी कैसे आ सकती है। शाहीन शाह अफरीदी को कोई छोड़ देगा वो भी उसकी पेरेंट बॉडी। ये विवाद पता नहीं क्यों शुरू हुआ। देखें जब रिजवान की तबियत खराब हुई थी तब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ही उनका साथ दिया था। इसी तरह हम फखऱ जमान का भी साथ दे रहे हैं।'

Advertisement

रमीज राजा ने आगे कहा, 'हो सकता है कि क्लैरिटी मिस हुई हो शाहीन को जल्दी से दुबई से जाना था उन्हें वहां से निकलना था तो शायद टिकटिंग का इशू हो। शाहीन को जहां जाकर रुकना था वो जगह उन्हें पसंद नहीं आई थी फिर वो कहीं और चले गए। लेकिन, देखें मैं क्लियर करना चाहता हूं प्लेयर से बड़ा हमारे लिए कोई नहीं है। पीसीबी ने जो क्रिकेटर्स के लिए किया वैसा कोई भी बोर्ड नहीं करता है।'

रमीज राजा ने कहा, 'हम यहां तक कि एक 10 साल के बच्चे का ख्याल कर रहे हैं। जिसको हम मुफ्त पढ़ाई दे रहे हैं, 30 हजार महीना दे रहे हैं उसके खेल का ध्यान रख रहे हैं। हम तो 10 साल के बच्चे का हाथ नहीं छोड़ रहे तो फिर ये तो हमारे स्टार हैं हम इनका साथ कैसे छोड़ सकते हैं। इस विवाद को खत्म करना चाहिए। शाहीन अफरीदी हमारा बच्चा है। हमारा मैच विनर है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार