रांची, 18 अक्टूबर | बीसीसीआई की अखिल भारतीय चयन समिति ने शुक्रवार को रांची में शनिवार से दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम को भारतीय टीम में शामिल किया है।

Advertisement

नदीम को अंतिम समय में टीम में शामिल करने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कुलदीप यादव ने शुक्रवार को ही बाएं कंधे में दर्द की शिकायत की थी।

Advertisement

गौरतलब है कि भारत ने साउथ अफ्रीका के साथ तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। सीरीज का तीसरा मैच शनिवार से यहां के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। मेहमान टीम के पास यह मैच आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में अहम अंक हासिल कर अंकतालिका में अपने आप को मजबूत करने के मौके के सिवाए कुछ नहीं है।

तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शुभमन गिल, कुलदीप यादव, शाहबाज नदीम, ऋषभ पंत।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार