17 जनवरी। बासिल थम्पी के पांच विकेट के दम पर केरल ने राणजी ट्रॉफी के चौथे क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन गुरुवार को पूर्व विजेता गुजरात को 113 रनों से करारी शिकस्त देते हुए पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। जीत के लिए गुजरात 195 रन बनाने थे, लेकिन केरल ने उसे महज 81 रनों पर ही ढेर करते हुए अंतिम-4 में प्रवेश किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 18 रन पर ही चार विकेट खो दिए। गुजरात की टीम इस शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाई और नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। दो बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। राहुल शाह ने नाबाद 33 रन बनाए जबकि ध्रूव रावल ने 17 रनों का योगदान दिया। 

केरल की ओर से थम्पी के अलावा संदीप वारियर ने चार विकेट चटकाए। थम्पी ने गुजरात की पहली पारी में तीन विकेट लिए थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन केरल ने अपनी दूसरी पारी में 171 रन बनाकर गुजरात को 195 रनों का लक्ष्य दिया था। केरल ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे और गुजरात को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर दूसरी पारी में 23 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार