नई दिल्ली, 05 जनवरी (CRICKETNMORE) । प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में युवराज के शतकों की हैट्रिक के बाद अब विरेंन्द्र सहवाग भी हैट्रिक की ओर बढ़ रह हैं। सहवाग ने आज ने रोहतक में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ मैच के पहले दिन ही शतक ठोक दिया। समाचार लिखे जाने तक ‌दिल्‍ली ने 5 विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सहवाग (114) और पुनित बिष्ट(0) खेल रहे हैं। शतकीय पारी खेलने वाले सहवाग ने रजत भा‌टिया के साथ चौथे विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी की। अपनी विस्फोटक पारी के लिए पहचान रखने वाले सहवाग ने आज चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सहवाग का यह 41वां शतक है।

दिल्‍ली के पूर्व कप्‍तान सहवाग ने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 105 रनों की पारी खेली थी। हालांकि टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार उन्होंने 60 से ज्यादा का स्कोर किया है। राजस्‍थान के खिलाफ उन्होंने 64 रन बनाए थे।

हालांकि पहले बल्‍लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद दिल्‍ली की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज 41 रन के अंदर अपने 4 विकेट गंवा दिए। ओपनर उन्मुक्त चंद 5, वरुण सूद 1, कप्तान गौतम गंभीर 21 और मिथुन मन्हास 0 सस्ते में आउट हो गए। हरियाणा के पूर्व अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने 3 विकेट झटके।हरियाणा के खिलाफ उन्होंने लगातार दूसरा शतक ठोक दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार