6 जुलाई। अभिनेता रणवीर सिंह ने शनिवार को अपने 34वें जन्मदिन के अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म '83' में अपने लुक का खुलासा किया। इसमें रणवीर दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। रणवीर ने ट्विटर पर अपने इस लुक का खुलासा किया।

Advertisement

इसमें रणवीर मूंछों के साथ नजर आ रहे हैं और उनका हेयरस्टाइल भी काफी बदला हुआ है। कुल मिलाकर वह कपिल की तरह दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में रणवीर अपने हाथ में लेदर बॉल को उछालते दिख रहे हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा है, "मेरे खास दिन पर, यहां प्रस्तुत हैं हरियाणा हरिकेन कपिल देव।"

यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी।

अपनी शादी के बाद इस फिल्म से रणवीर और दीपिका वापस से साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले ये दोनों 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

'83' में आर. बद्री, आदिनाथ कोठारे, हार्डी संधू, चिराग पाटील, साकिब सलीम, जतिन सरना, पंकज त्रिपाठी, दिनकर शर्मा, जीवा, ताहिर राज भसीन, ऐमी विर्क, धर्य करवा, निशांत दहिया और साहिल खट्टर भी हैं।
रिलायन्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार