Rashid Khan Record: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) ने सोमवार, 16 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 28वें मुकाबले में बेहद ही गज़ब की गेंदबाज़ी की और यूएई का सिर्फ लेकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि राशिद ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जिसके आस-पास भी दुनिया का कोई गेंदबाज़ नहीं है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में 27 साल के राशिद ने अपने कोटे के 4 ओवर में 24 रन देकर मुहम्मद अरफान (02 गेंदों पर 0 रन) विकेट चटकाया। खास बात ये है कि राशिद के लिए ये टी20 फॉर्मेट में 700वां विकेट है और इसी के साथ अब वो दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिसने टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने का कारनामा किया।

Advertisement

उन्होंने 518 मैचों की 513 इनिंग में ये रिकॉर्ड बनाया है। बताते चलें कि टी20 क्रिकेट में राशिद खान के बाद सर्वाधिक विकेट वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 582 मैचों की 546 इनिंग में 631 विकेट चटकाए।

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि अब राशिद खान टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर भी बन गए हैं। उन्होंने 26 मैचों में 41 विकेट लेकर ये पॉजिशन हासिल की और श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा और ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा को पछाड़ा। इन दोनों ही खिलाड़ियों के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 40-40 विकेट दर्ज हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने 43 मैचों की 41 इनिंग में 50 विकेट लिए हैं।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो यूएई की टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के सामने जीत हासिल करने के लिए  रनों का लक्ष्य रखा है। यूएई के लिए सोहैब खान ने 48 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली है। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर्रहमान शरीफ़ी। 

यूएई प्लेइंग इलेवन: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार