23 मई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की तारीफ करते हुए कहा है कि वह शानदार गेंदबाज हैं, जिन्हें खेलना आसान नहीं है।

Advertisement

कोहली ने साथ ही कहा कि वह हालांकि इस मिस्ट्री स्पिनर के खिलाफ खेलने को तैयार हैं। एक फेसबुक लाइव कार्यक्रम में कोहली के साथ बाकी टीमों के कप्तान भी मौजूद थे। 

कोहली ने राशिद के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, "तीन साल हो गए हैं, मैंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें नहीं खेला है। मैं उनके खिलाफ खेलना चाहता हूं। वह बेहतरीन गेंदबाज हैं। उनकी ताकत उनकी तेजी है। बल्लेबाज जब तक सोचता है तब गेंद बल्ले पर आ जाती है। साथ ही उनके वैरिएशन भी शानदार हैं। उन्हें पकड़ पाना मुश्किल होता है।"

कोहली ने कहा कि राशिद की गेंदों में तेज गेंदबाजों जैसी कला है और यही उन्हें खतरनाक बनाती है। 

भारतीय कप्तान ने कहा, "वह तेज गेंदबाज की तरह लगते हैं। इस विश्व कप में उन्हें खेलने के लिए तैयार हूं।"

कोहली ने कहा कि वह विश्व कप में टीम का कप्तान बनकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 

कोहली के मुताबिक, "मेरे लिए विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात है। सभी टीमें पहला मैच खेलने के लिए उत्साहित हैं। उसके बाद पता चलेगा की हमें टूर्नामेंट में आगे कैसे जाना है और कहां काम करना है।"

भारतीय टीम बुधवार को तीसरे विश्व कप खिताब के लिए लंदन पहुंची। भारत को विश्व कप में अपना पहला मुकाबला पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। उससे पहले भारत दो अभ्यास मैच खेलने हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार