Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान इस वक्त सुर्खियों में हैं। अफगान सरकार के तालिबान के आगे घुटने टेकने से आखिरकार अफगानिस्तान में तालिबान युग की वापसी हो गई है। खबर ये भी है कि सत्ता हस्तांतरण के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर ताजिकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं।

Advertisement

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने देश कुच घंटे पहले ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। राशिद खान ने अपने पोस्ट में केवल एक शब्द लिखा है वो है, 'Peace' मतलब शांति। राशिद खान के इस पोस्ट पर यूजर कमेंट करके उनसे भारत आने के लिए कह रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'राशिद भाई भारत आ जाओ हम तु्म्हें अपने देश के नागरिक बना लेंगे।' एक ने लिखा, 'भारत आ जाओ भाई। यहां की नागरिकता लो और हमारे लिए खेलो।' बता दें कि 100 से अधिक दिनों से अफगानिस्तान में संघर्ष चल रहा था। काबुल पर जैसे ही तालिबान ने कब्जा किया वैसे ही तालिबान की जीत लगभग तय हो गई थी।

इससे पहले अफगानिस्तान के हालात से दुखी होकर राशिद खान ने लिखा था, 'प्रिय वर्ल्ड लीडर्स। इस वक्त मेरा देश संकट में है। हर रोज महिलाओं और बच्चों समेत हजारों निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। घरों और संपत्तियों को बर्बाद किया जा रहा है। लोग अपना घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर किए जा रहे हैं। इन हालातों में हमें अकेला मत छोड़िए। अफगानिस्तान और यहां के लोगों को बर्बाद होने से बचा लें। हम शांति चाहते हैं।' 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार