अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान (Rashid Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राशिद खान का भारत के लोगों से खासा लगाव है यही वजह है कि उन्होंने गायिका-अभिनेत्री शहनाज गिल के श्रद्धांजलि वीडियो पर रिएक्शन दिया है। शहनाज गिल टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब थीं।

Advertisement

हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ जिसके बाद से ही शहनाज गिल की हालत काफी ज्यादा नाजुक बताई जा रही थी। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज गिल ने करीब 1 महीने तक काम से दूरी बना ली थी। इस बीच शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देने के लिए एक सॉन्ग रिलीज किया जिसपर राशिद खान ने रिएक्ट किया है।

Advertisement

राशिद खान ने शहनाज गिल को सपोर्ट करते हुए उनके ट्रिब्यूट वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अल्लाह आपको मजबूती दे।' इतना ही नहीं इसके साथ शहनाज गिल के वीडियो पर राशिद खान ने प्रार्थना करने और हार्ट का इमोटिकॉन भी बनाया है। मालूम हो कि राशिद खान अफगानिस्तान के लिए टी-20 विश्वकप में शिरकत करते हुए नजर आ रहे हैं।

राशिद खान की टीम अफगानिस्तान ने तमाम तरह की दिक्कतों के बावजूद टी-20 विश्वकप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। जहां उसने अपना पहला मुकाबला जीता वहीं पाकिस्तान के खिलाफ भी उसने अंत तक लड़ाई जारी राखी। पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम को 5 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार