पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) का दूसरा हाफ जैसा सोचा था बिल्कुल उसी अंदाज में शुरू हुआ है। लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद युनाइटेड के बीच खेले गए पहले मुकाबले में राशिद खान(Rashid Khan) के धमाके की बदौलत लाहौर कलंदर्स ने बाज़ी मार ली।

Advertisement

दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके अफगानिस्तान के राशिद खान ने कलंदर्स की ओर से खेलते हुए सबसे पहले गेंद से कमाल किया और उसके बाद आखिरी ओवर में 5 गेंदों में 15 रन बनाकर अपनी टीम को चमत्कारिक जीत दिला दी। राशिद ने गेंदबाज़ी के दौरान चार ओवर के स्पैल में महज नौ रन देकर एक विकेट लिया।

Advertisement

इसके बाद जब उनकी टीम को बैटिंग में जरूरत पड़ी तो राशिद ने यहां भी कमाल दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और पांच गेंद में 15 रन उड़ाकर टीम को आखिरी ओवर में जीत दिला दी।राशिद के अलावा जेम्स फॉकनर ने भी कलंदर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने तीन विकेट लिए।

आपको बता दें कि इस्लामाबाद युनाइटेड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नौ विकेट पर 143 रन बनाए और लाहौर को मैच जीतने के लिए 144 रनों का लक्ष्य दिया जिसे कलंदर्स की टीम ने आखिरी ओवर में राशिद खान की बदौलत हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार