अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने हाल ही में पाकिस्तान द्वारा की गई एयर स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है। इस एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत भी हो गई जबकि आम जनजीवन का भी भारी नुकसान हुआ है। राशिद ने इस घटना पर गहरी नाराज़गी जताई है। उन्होंने इसे एक “बिल्कुल गलत और अमानवीय हमला” बताया।

Advertisement

इस हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज़ से हटने का भी फैसला किया है और राशिद ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। ACB के मुताबिक, ये हमला अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के पास पक्तिका प्रांत में हुआ, जहां तीन युवा क्रिकेटर कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून मारे गए। ये खिलाड़ी एक फ्रेंडली मैच के बाद अपने घर लौटे थे और उसी दौरान उरगुन में एक मीटिंग के दौरान एयरस्ट्राइक में मारे गए।

Advertisement

बोर्ड ने इस हमले को “कायराना हरकत” कहा और आरोप लगाया कि ये पाकिस्तानी सरकार की तरफ से किया गया हमला था।  ACB ने साफ किया कि सीरीज से हटने का फैसला मारे गए खिलाड़ियों और आम लोगों के सम्मान में लिया गया है। 5 से 29 नवंबर के बीच लाहौर और रावलपिंडी में होने वाली ट्राई-नेशन सीरीज़ (पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान) अब अनिश्चित हो गई है।

वहीं, इस घटना पर राशिद खान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों में मासूम लोगों की मौत की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है। इस दुखद घटना में महिलाएं, बच्चे और वो युवा क्रिकेटर मारे गए, जो एक दिन देश का नाम रोशन करना चाहते थे। घर, स्कूल, खेल मैदान जैसे आम लोगों की जगहों को निशाना बनाना पूरी तरह से गलत है। ये अमानवीय और गैर-कानूनी है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मैं अपने देश के लोगों के साथ हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

राशिद खान ने ACB के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, "जिन मासूम लोगों की जान गई है, उनके लिए हमें खड़ा होना चाहिए। मैं पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज़ से हटने के फैसले के साथ हूं। हमारी राष्ट्रीय इज्जत सबसे पहले है, और मैं अपने लोगों के साथ इस मुश्किल समय में पूरी तरह खड़ा हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार