पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में, पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में एयर स्ट्राइक करते हुए एक अस्पताल को निशाना बनाया जिसमें कई आम नागरिकों की जान भी चली गई और ढाई सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टार राशिद खान ने पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा की है।

Advertisement

हमले की खबरों के बाद, राशिद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिए अपना गुस्सा और दुख ज़ाहिर किया। अफ़गान अधिकारियों के अनुसार, सोमवार देर रात काबुल में एक पाकिस्तानी हवाई हमले ने 'उमर एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल' को निशाना बनाया। अफगानिस्तान पर हुए इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस का आक्रोश देखने को मिल रहा है और फैंस अफगानिस्तान के साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं।

Advertisement

वहीं, राशिद खान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण आम नागरिकों के हताहत होने की ताज़ा खबरों से मैं बहुत दुखी हूं। आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या मेडिकल सुविधाओं को निशाना बनाना, चाहे जान-बूझकर हो या गलती से, एक युद्ध अपराध है। इंसानी जानों के प्रति ये घोर लापरवाही, खासकर रमज़ान के पवित्र महीने में, बेहद घिनौनी और गहरी चिंता का विषय है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं संयुक्त राष्ट्र (UN) और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली दूसरी एजेंसियों से अपील करता हूं कि वो इस ताज़ा अत्याचार की पूरी तरह से जांच करें और इसके दोषियों को सज़ा दिलाएं। इस मुश्किल घड़ी में मैं अपने अफ़गान लोगों के साथ खड़ा हूं। हम इस सदमे से उबरेंगे और एक राष्ट्र के तौर पर हम फिर से उठ खड़े होंगे। हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं। इंशाअल्लाह।"

Also Read: LIVE Cricket Score

राशिद के अलावा अफ़गानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश के ज़रिए इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। नबी ने लिखा, "आज रात काबुल के एक अस्पताल में उम्मीद की किरण बुझ गई। इलाज के लिए आए युवा लड़कों को पाकिस्तानी सेना के शासन द्वारा की गई बमबारी में मार डाला गया। मांएं अस्पताल के दरवाज़ों पर खड़ी अपने बेटों के नाम पुकारती रहीं। रमज़ान की 28वीं रात को, उनकी ज़िंदगी अचानक खत्म हो गई।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार