Zimbabwe vs Afghanistan, 2nd Test  Highlights: अफगानिस्तान के खिलाफ बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं। मुकाबला जीतने के लिए जिम्बाब्वे को 73 रन औऱ अफगानिस्तान को 2 विकेट की दरकार है।  

Advertisement

खराब रोशनी के चलते दिन का खेल तय समय से पहले खत्म करना पड़ा औऱ क्रेग एर्विन 53 रन औऱ रिचर्ड नगरवा 3 रन बनाकर नाबाद रहे

Advertisement

278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरूआत खास नहीं रही औऱ पांचवें विकेट के अलावा कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। एर्विन के अलावा बेन कुरेन ने 38 रन और सिकंदर रजा ने 38 रन की पारी खेली। 

राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल कर लिए हैं, वहीं जिया उर रहमान ने 2 विकेट लिए। राशिद अभी तक इस मुकाबले में 10 विकेट हासिल कर चुके हैं। 

इससे पहले अफगानिस्तान टीम ने दूसरी पारी में वापसी की और 363 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें रहमत  शाह ने 275 गेंदों में 139 रन और इस्मात आलम ने 181 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेली। इन दोंने के अलावा कोई खिलाड़ी खास नहीं कर पाया। 

जिम्बाब्वे के लिए दूसरी पारी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 6 विकेट, रिचर्ड नगरावा ने 3 विकेट और रजा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाग अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 157 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 243 रन बनाकर 86 रन की अहम बढ़त हासिल की थी।

गौरतलब है कि इस मैदान पर ही खेला गया सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार