India vs Afghanistan T20I: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) भारत के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। जिसकी शुरूआत 11 जनवरी (गुरुवार) से मोहाली में होगी। 

Advertisement

वर्ल्ड कप के बाद राशिद की पीठ की सर्जरी हुई थी। वह टीम के साथ मोहाली गए और उन्होंने ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाजी भी की। लेकिन पहले मैच की पूर्व संध्या पर अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने राशिद के बाहर होने की पुष्टि की औऱ कहा कि सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होने के लिए और समय लगेगा। 

Advertisement

जादरान ने कहा, “ वह पूरी तरह फिट नहीं हैं, लेकिन टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द से जल्द फिट हो जाएं जैसा हमें उम्मीद है। वह डॉक्टर के साथ रिहैब की प्रकिया से गुजर रहे हैं औऱ हमें सीरीज में उनकी कमी खलेगी।”

राशिद की गैरमौजूदगी में स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी मोहम्मद नबी, नूर अहमद औऱ मुजीब उर रहमान के कंधों पर होगी। 2018 में हुए एकमात्र टेस्ट के बाद यह भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की पहली द्विपक्षीय सीरीज है। 

भारत औऱ अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल 11 जनवरी को मोहाली में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम और तीसरा और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम

Advertisement

Also Read: Live Score

इब्राहिम जादरान (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, नजीबुल्लाह जादरान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, रहमत शाह, करीम जनत, मोहम्मद सलीम, शराफुद्दीन अशरफ, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, गुलबदीन नायब, क़ैस अहमद, नवीन-उल-हक, फरीद अहमद और नूर अहमद।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार