जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार (9 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया। उन्होंने एक ही ओवर में ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा को आउट कर मैच का पूरा मोमेंटम गुजरात की तरफ मोड़ दिया।

Advertisement

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने 229 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले के अंदर यशस्वी जायसवाल (3), वैभव सूर्यवंशी (36) और शिमरोन हेटमायर (6) के विकेट गंवा दिए। हालांकि रन गति तेज बनी हुई थी।

Advertisement

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव जुरेल ने आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया। वह सिर्फ 9 गेंदों में 24 रन बनाकर तेजी से रन जोड़ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह मैच में राजस्थान की वापसी करा सकते हैं। लेकिन तभी कप्तान ने गेंद राशिद खान को थमाई और उन्होंने आते ही असर दिखा दिया।

पारी के 8वें ओवर में राशिद खान की तीसरी गेंद पर जुरेल बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद तेजी से अंदर आई और सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई। इस विकेट के साथ जुरेल की तूफानी पारी 10 गेंदों में 24 रन पर खत्म हो गई।

जुरेल के आउट होने के बाद डोनोवन फरेरा बल्लेबाजी के लिए आए और आते ही राशिद को चौका जड़ दिया। लेकिन राशिद ने अगली ही गेंद पर शानदार वापसी की। उन्होंने फुल लेंथ पर कमाल की गेंद डाली, जिसे फरेरा बिल्कुल पढ़ नहीं पाए। बल्लेबाज गलत लाइन में खेल गए और गेंद उन्हे चकमा देते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई। फरेरा सिर्फ 2 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

VIDEO: 

Advertisement

राशिद खान के इस डबल अटैक के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 7.5 ओवर में 91 रन पर 5 विकेट हो गया। राशिद ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन का मजबूत स्कोर बनाया। टीम के लिए शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 84 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि साईं सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार