पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ (Rashid latif) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddin) को वाइट बॉल क्रिकेट में बल्लेबाजी की शुरुआत करने यानी सचिन तेंदुलकर को ओपनर बनाने के लिए बढ़ावा देने का श्रेय दिया है। ओपनर बनने के बाद वाइट बॉल क्रिकेट में तेंदुलकर अलग ही लय में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे।

Advertisement

राशिद लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, 'वो बैटिंग में टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने आए तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा और ना रुका। सचिन ने ओपनिंग करने से पहले ही 70 या कुछ इसी के आसपास मैच खेले थे। 1989-90 से शुरू होकर उसने अपना पहला एकदिवसीय शतक बनाया 1994 में।'

Advertisement

राशिद लतीफ ने आगे कहा, 'बहुत सारा श्रेय मोहम्मद अजहरुद्दीन को जाना चाहिए। वह चार-पांच महान भारतीय खिलाड़ी बनाने के लिए श्रेय के पात्र हैं। राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों को आकार देने का श्रेय मोहम्मद अजहरुद्दीन को दिया जाना चाहिए।' 

बता दें कि सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने अजहरुद्दीन की कप्तानी में अपने टेस्ट और एकदिवसीय मैच में डेब्यू किया था। जबकि लक्ष्मण ने तेंदुलकर के नेतृत्व में अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला, लेकिन अजहर के कप्तान के रूप में ही उन्होंने भी टेस्ट डेब्यू किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार