India Probable Playing XI For 2nd T20 Vs Afghanistan: भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) चोटिल (साइड स्ट्रेन) होने के कारण अफगानिस्तान टी20 सीरीज (AFG vs IND T20I) से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि वरुण चक्रवर्ती के टी20  सीरीज से बाहर होने के बाद मंगलवार, 15 सितंबर को दिल्ली में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन (India Probable Playing XI) कैसी हो सकती है।

Advertisement

रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका: टीम इंडिया ने वरुण चक्रवर्ती के रूप में अपने एक स्पिनर को खोया है, ऐसे में वो भरपाई के लिए प्लेइंग XI में एक स्पिनर को लाने की कोशिश करेंगे। इसके प्रबल दावेदार रवि बिश्नोई हैं। ये 26 वर्षीय स्पिनर भारत के लिए अब तक 1 वनडे और 49 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है। T20I में उनके नाम 67 विकेट दर्ज हैं। रवि बिश्नोई पर भारतीय चयनकर्ताओं ने भी काफी भरोसा दिखाया है।

वाशिंगटन सुंदर भी हैं बड़े दावेदार: भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती की जगह एक स्पिन ऑलराउंडर को प्लेइंग XI में शामिल करना चाहती है तो 26 साल के वाशिंगटन सुंदर को भी मौका मिल सकता है। ये हरफनमौला खिलाड़ी भारत के लिए अब तक 18 टेस्ट, 34 वनडे और 62 टी20 मुकाबले खेल चुका है। बताते चलें कि वाशिंगटन सुंदर ने हैमस्ट्रिंग इंजरी से वापसी करके भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनके नाम T20I में 51 विकेट और 279 रन दर्ज हैं।

वैभव की भी हो सकती है वापसी: अफगानिस्तान टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी एक्शन मोड़ में दिख सकते हैं। उन्हें संजू सैमसन की जगह खिलाया जा सकता है, जो कि पिछले मुकाबले में 8 गेंद ही मैदान पर टिक पाए थे और 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। छोटी उम्र के वैभव ने भारत के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल में 193 रन ठोके हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग 190 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार