एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराकर फाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इस मैच में वैसे तो कई सारे मज़ेदार पल देखने को मिले लेकिन इस मैच के शुरू होने से पहले एक ऐसी घटना देखने को मिली जो अक्सर नहीं होती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो जो भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के टॉस से जुड़ा है। 

Advertisement

इस मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बाबर आज़म ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, रवि शास्त्री ने टॉस के दौरान ऐसा ब्लंडर कर दिया जिसे देखकर मैच रेफरी भी कंफ्यूज हो गया। दरअसल, हुआ ये कि जब रोहित ने सिक्का उछाला तो बाबर ने टेल्स कॉल किया लेकिन रवि शास्त्री ने गलती से माइक पर बोल दिया कि बाबर ने हेड बोला है।

Advertisement

इसके बाद रिप्ले से पता चला कि बाबर ने वास्तव में टॉस पर टेल कहा था। ऐसे में जब टेल्स आया तो मैच रेफरी एंंडी पाइक्रॉफ्ट भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए कि आखिरकार हुआ क्या है। खैर, पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला किया। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस रवि शास्त्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

वहीं, अगर एशिया कप की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद अब भारत की राह मुश्किल हो गई है। अगर भारत को अब फाइनल तक पहुंचना है तो उन्हें ना सिर्फ श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मुकाबले जीतने पड़ेंगे बल्कि अपने नेट रनरेट को भी अच्छा रखना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार