MS Dhoni IPL: चेन्नई सुपर किंग्स की रीढ़ एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो अगले साल आईपीएल में खेलेंगे। धोनी ने कहा है कि ऐसा नहीं करना उस शहर के लिए अनुचित होगा जिसपर फ्रेंचाइजी का नाम रखा गया है। धोनी अगले सीजन चैन्नई के चेपॉक के मैदान पर गरजते हुए नजर आएंगे इस बात को जानकर ही फैंस के दिलो में उत्साह है।

Advertisement

रवींद्र जडेजा के सीजन के बीच में ही सीएसके की कप्तानी छोड़ देने के बाद चेन्नई के कप्तान के रूप में धोनी ने दोबारा वापसी की थी। धोनी ने आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 232 रन बनाए, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके 28 रनों की पारी को कोई नहीं भुला सकता। धोनी ने मैच की आखिरी गेंद पर जयदेव उनादकट को चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

Advertisement

चेन्नई के फैंस धोनी के इस फैसले से खुश हैं वहीं भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने धोनी के फिटनेस स्तर को रेखांकित करते हुए कहा है कि फिटनेस ही है जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। शास्त्री ने धोनी के दो महीने के विश्राम के बारे में भी बात की, जिसने उन्हें अपनी पैरामिलेटरी रेजिमेंट की सेवा करते देखा गया था।

रवि शास्त्री ने एक जाने माने बेव पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान कहा था, 'इस बारे में कोई सवाल ही नहीं है। यह अच्छा है कि उन्होंने अब घोषणा कर दी है, यह सभी अटकलों को विराम देगा। इसके पीछे का सारा ड्रामा अब खत्म होगा। धोनी देश के सबसे अच्छे लीडर में से एक हैं। खासकर वाइट बॉल क्रिकेट में।'

रवि शास्त्री ने आगे कहा, 'धोनी कोई साधारण खिलाड़ी नहीं है। वो अपनी रेजीमेंट के साथ पहाड़ों पर जाएगा। 2-3 महीने का ब्रेक लेगा। वापस आएगा कुछ क्रिकेट खेलेगा। उसके बाद बस एक बड़ा ओवर और वो लय में आ जाएगा।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार