India vs South Africa 1st T20I: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार (9 जून) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है। स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में बातचीत करते हुए चुनी गई इस टीम शास्त्री ने केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ को बतौर ओपनर चुना है। \

Advertisement

इसके अलावा शास्त्री ने मिडल ऑर्डर में नंबर 3 पर ईशान किशन, नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर और नंबर 5 पर ऋषभ पंत को जगह दी है। वहीं आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को नंबर 6 पर रखा है। 

Advertisement

गेंदबाजी विभाग में अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल को चुना है। इसके अलावा वह अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक में से किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहेंगे। इन दोनों ही गेंदबाजों ने आईपीएल 2022 में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। 

शास्त्री ने अपनी इस टीम में दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को नहीं चुना है। इस आईपीएल सीजन वह फिनिशर के तौर पर उभरे, जिसके चसते उनकी टीम में वापसी हुई। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 के लिए शास्त्री द्वारा चुनी गई भारत की इलेवन

केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह/उमरान मलिक, हर्षल पटेल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार