टीम इंडिया के पूर्व हेडकोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की भारत के लिए टेस्ट मैच की संभावनाओं के बारे में बात की। रवि शास्त्री की बातों को सुनने के बाद सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन देखने लायक था। रवि शास्त्री जो अब कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं उन्होंने सूर्यकुमार यादव के सामने ही उन्हें तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी कहा है। 

Advertisement

रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी 20 वर्ल्ड कप से आईसीसी द्वारा पोस्ट की गई एक क्लिप में कहा, 'मुझे लगता है कि वो तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं। मुझे पता है कि टेस्ट क्रिकेट को लेकर उनके बारे में बात नहीं की जाती है। मैं आपको बता दूं ये लड़का टेस्ट क्रिकेट खेल सकता है और वह कुछ को आश्चर्यचकित भी कर सकता है। उसे नंबर 5 पर भेजें और फिर देखें कमाल।'

Advertisement

रवि शास्त्री के मुख से खुदकी तारीफ सुनने के बाद सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन देखने लायक था। सूर्यकुमार यादव खुशी से अपने दोनों हाथों को फिस्ट पंप करके सेलिब्रेट करते हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया के हेडकोच रवि शास्त्री से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी शेयर करते हुए सुना जाता है।

सूर्यकुमार यादव कहते हैं, 'मुझे अभी तक याद है। इन्होंने मुझे बुलाया मेरे डेब्यू से पहले वह पूल के किनारे बैठे थे, और उन्होंने कहा जा के बिंदास देना। मुझे अभी भी वह याद है और मैं इस बात से मुझे बहुत ज्यादा खुशी हुई थी।' बता दें कि सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टी-20 इंटरनेशनल में नंबर 1 बल्लेबाज हैं। पिछले साल की शुरुआत में अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से सूर्यकुमार यादव की औसत और स्ट्राइक रेट दोनों कमाल की रही है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार