क्रिकेट और बॉलीवुड का खास कनेक्शन है। अक्सर मीडिया में क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिंकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। वैसे तो क्रिकेटर और एक्ट्रेस दोनों ही ट्रेंडसेटर हैं जिसके चलते वो लगातार खबरों में भी रहते हैं। कई ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट किया और उनसे शादी की। लेकिन, कुछ ऐसे भी अनजान खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने रिश्ते को सिर्फ डेट करने तक ही सीमित रखा है और अंत में किसी और लड़की से शादी कर ली। आइए नजर डालते हैं इन क्रिकेट खिलाड़ियों कि लिस्ट पर-

Advertisement

युवराज सिंह: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह एक समय क्रिकेट के गोल्डन पोस्टर बॉय थे। युवराज सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा को डेट कर चुके हैं। युवराज सिंह और किम शर्मा ने लंबे समय तक डेट किया लेकिन, इस जोड़े ने हमेशा यह कहकर अफवाहों का खंडन किया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त थे। दुख की बात ये है कि उनका रिश्ता लंबा ना चल सका। युवराज सिंह ने हेज़ल कीच से शादी की है।

Advertisement

रवि शास्त्री: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच और क्रिकेटर रवि शास्त्री सैफ अली खान की पूर्व पत्नी और खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह को डेट कर चुके हैं। 80 के दशक में दोनों ने कैमरे के सामने खुलकर एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं को कबूल भी किया था। लेकिन दुर्भाग्य से, उनका रोमांस लंबा ना चल सका और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

Advertisement

सौरव गांगुली: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और नगमा 90 के दशक के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। इस प्रेम प्रसंग ने मीडिया का खूब ध्यान खींचा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह जोड़ा बहुत प्यार में था लेकिन सौरव ने अपनी पत्नी डोना के साथ रहने का विकल्प चुनकर इस प्रेम कहानी को समाप्त कर दिया। 

जहीर खान: तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी आठ साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। ईशा को अक्सर जहीर खान के साथ स्पॉट भी किया जाता था। दुनिया ने मान लिया था कि यह जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाएगी। लेकिन इसमें भी उतार-चढ़ाव का हिस्सा रहा बाद में दोनों एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया।

Advertisement

एम एस धोनी: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी बॉलीवुड फिल्म जूली की एक्ट्रेस लक्ष्मी राय को डेट कर चुके हैं। लक्ष्मी राय साउथ की फिल्मों में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला। धोनी ने साक्षी के साथ शादी की है और उनकी एक प्यारी बेटी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार