एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को सफेद गेंद यहां तक की वनडे की भी कप्तानी छोड़ने और बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी जारी रखने के लिए कहा।
इंडिया अहेड के अनुसार, कोच द्वार यह सुझाव कोहली को प्रेरित करने के लिए दिया था जिससे कि वह दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज बने रहें।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, कोहली की कप्तानी के बारे में बात तब शुरू हुई जब भारत ने अपने नियमित कप्तान के बिना ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती थी। अब यह भी संकेत देता है कि कोहली को 2023 से पहले किसी समय एकदिवसीय कप्तानी छोड़नी पड़ सकती है यदि चीजें योजना के अनुसार नहीं होती हैं।
उन्होने कहा, शास्त्री ने लगभग छह महीने पहले कोहली से बात की थी। लेकिन कोहली ने शास्त्री की बात नहीं मानी। वह अभी भी वनडे मैचों में भारत का नेतृत्व करने के इच्छुक हैं और इसीलिए उन्होंने केवल टी20 से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।
Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads
यहां तक कि बोर्ड भी इस बात पर चर्चा कर रहा था कि कोहली को एक बल्लेबाज के रूप में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके पास अभी भी एक खिलाड़ी के रूप में बहुत कुछ बचा है।