भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने शुक्रवार (2 अगस्त) को आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस(IDream Tiruppur Tamizhans) और डिंडीगुल ड्रैगन्स (Dindigul Dragons) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 (TNPL 2024) के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में अपनी ऑलराउंडर खेल से धमाल मचा दिया। जिसकी बदौलत उनकी टीम डिंडीगुल ड्रैगन्स ने धमाकेदार जीत के साथ ही फाइनल में पहुंच गई है। 

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए ओपनिंग करते हुए कप्तान अश्विन ने 30 गेंदों में नाबाद 69 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के जड़े। अपनी पारी में उन्होंने 62 रन सिर्फ 14 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए। जिससे उनकी टीम ने आसान जीत हासिल की। 

Advertisement

इससे पहले अश्विन ने गेंदबाजी में चार ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। अश्विन ने  एलिमिनेटर मैच में भी 35 गेंदों में 57 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में डिंडीगुल ड्रैगन्स ने तिरुप्पुर तमीज़हंस को 9 विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तिरुप्पुर तमीज़हंस  ने 19.4 ओवर में 108 रन बनाए।  जिसमें मान बाफना ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। टीम के सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

इसके जवाब में डिंडीगुल ड्रैगन्स ने 10.3 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। अश्विन के अलावा विमल खुमार ने 28 रन बनाए।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

लाइका कोवई किंग्स और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच फाइनल मुकाबला रविवार (4 अगस्त) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरूआत रात 7.15 बजे से होगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार