तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 के 13वें मुकाबले में चेपॉक सुपर गिलिज ने डिंडीगुल ड्रैगन्स को नौ विकेट से हरा दिया। 14 जुलाई (रविवार) को कोयंबटूर में बारिश से प्रभावित इस मैच को सात-सात ओवर का कर दिया गया और चेपॉक सुपर गिलिज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

इस मैच की शुरुआत नाटकीय रही और कप्तान रविचंद्र अश्विन ने खुद ओपनिंग करने का फैसला किया। हालांकि, डिंडीगुल की शुरुआत काफी खराब रही और उन्होंने पहले दो ओवर में सिर्फ 1 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। हालांकि, रविचंद्रन अश्विन एक छोर पर डटे रहे और अपनी टीम को अकेले दम पर मैच में जीवित रखा।

Advertisement

उन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए 20 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए और टीम को निर्धारित सात ओवरों में 64 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में मदद की। अश्विन ने इस मैच में गज़ब की हिटिंग करते हुए 2 चौके और 4 छक्के भी लगाए। खैर, उन्हें दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला वरना ये स्कोर और भी बड़ा हो सकता था।

जवाब में, चेपक सुपर गिलिज को डिंडीगुल ड्रैगन्स की तरह ही शुरुआती झटके का सामना करना पड़ा, जिसमें पारी की पहली गेंद पर संतोष कुमार का विकेट गिर गया। हालांकि, जगदीसन और बाबा अपराजित ने जिम्मेदारी संभाली और सुनिश्चित किया कि उनकी टीम आसानी से जीत तक पहुंच जाए। इस अनुभवी जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। जगदीसन 14 रन पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अपराजित ने 31*(14) रन बनाए। पूर्व चैंपियन इस आरामदायक जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि डिंडीगुल ड्रैगन्स की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है। 

इस मैच में बेशक अश्विन की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उन्होंने बल्ले से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार