भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। अश्विन ने पहले दिन में लंच से पहले दो विकेट अपने खाते में डाले और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू वेड (Matthew Wade) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉप्ड अपने नाम किए। देखें पूरा स्कोराकार्ड

ऐसा करने वाले पहले स्पिनर

Advertisement

मेलबर्न में हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट इतिहास में मैच के पहले सत्र में दो विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बन गए हैं। 1980 में पहली बार मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला गया था। 

स्मिथ को 0 पर आउट करने वाले पहले भारतीय

Advertisement

अश्विन ने लगातार दूसरे मुकाबले में स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया। स्मिथ ने 8 गेंदों का सामना किया लेकिन अपना खाता नहीं खोल सके। टेस्ट में अश्विन को 0 पर आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। 

इससे पहले दुनिया के चार ही गेंदबाजों ने स्मिथ को टेस्ट में 0 पर आउट किया था। जिसमें इंग्लैंड के क्रिस ट्रेमलेट (2013), साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन (2014), पाकिस्तान के जुल्फिकार बाबर (2014) और साउथ अफ्रीका के केशव महाराज (2016) शामिल हैं। 

चार साल और 52 पारियों के बाद स्मिथ टेस्ट में खाता खोलने में नाकाम हुए हैं। आखिरी बार 2016 में महाराज के खिलाफ वह 0 पर आउट हुए थे। 

बता दें कि एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में भी अश्विन ने स्मिथ को अपना शिकार बनाया था। स्मिथ 29 गेंदों का सामना कर के सिर्फ 1 रन ही बना पाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार