India vs England 1st Test: इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। अश्विन अगर इस मैच मे 10 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में उनके 500 विकेट पूरे हो जाएंगे। 

 
Advertisement

अश्विन ने अभी तक खेले गए 95 टेस्ट मैच की 179 पारियों में 490 विकेट लिए हैं।

Advertisement

बता दें कि टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट लेने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने सिर्फ 87 मैच में यह कारनामा किया था। 105  मैच के साथ अनिल कुंबले इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। अश्विन के पास इस लिस्ट में कुंबले को पछाड़ने का मौका होगा। वह दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन सकते हैं, जिन्होंने 100 से कम टेस्ट में 500 विकेट पूरे किए हैं। 

भारत के लिए टेस्ट में 500 विकेट का आंकड़ा सिर्फ अनिल कुंबले ही छू पाए हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अश्विन का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इंग्लिश टीम के खिलाफ अश्विन ने 19 टेस्ट की 35 पारियों में 88 विकेट लिए हैं। 5 विकेट लेते ही वह भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अनिल कुंबले को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। कुंबले ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 टेस्ट की 36 पारियों में 92 विकेट चटकाए थे। 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है।

Advertisement

Also Read: Live Score

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार