भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट और वेस्टइंडीज के काइल मेयर्स को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने फरवरी महीने के पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के नामितों की घोषणा की। महिलाओं में इंग्लैंड की टेमी ब्यूमोंट, न्यूजीलैंड की ब्रूक हालीडे और इंग्लैंड की नताली स्काइवर को इसके लिए नामित किया गया है।

Advertisement

34 वर्षीय अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया। अश्विन ने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 106 रन बनाए जबकि तीसरे टेस्ट में उन्होंने अपने करियर में 400 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की। अश्विन तीन टेस्टों में 176 रन बना चुके हैं और उन्होंने 24 विकेट लिए हैं।

रूट ने श्रीलंका और भारत के खिलाफ लगातार तीन शतक जड़े जिसमें से दो दोहरे शतक थे। उन्होंने भारत के खिलाफ ना सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी उम्दा प्रदर्शन किया है। रूट ने तीन मैचों में 333 रन बनाए और छह विकेट झटके। रूट ने पहले टेस्ट में 218 रन बनाए थे जिसकी बदौलत टीम ने भारत को हराया था।

मेयर्स ने अपने पदार्पण टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ मैच विजयी 210 रन बनाए थे और और पहले टेस्ट में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

ब्यूमोंट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सभी तीन मुकाबलों में अर्धशतक जड़े और टीम को सीरीज में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने इस सीरीज में 231 रन बनाए।

Advertisement

हालीडे ने भी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और सीरीज में 110 रन बनाए तथा दो विकेट लिए। स्काइवर ने सीरीज में 96 रन बनाए और पांच विकेट लिए। स्काइवर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार