Ravichandran Ashwin Picks CSK XI For IPL 2026: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की आदर्श प्लेइंग इलेवन (Ideal XI) का चुनाव किया है। गौरतलब है कि इस टीम में उन्होंने 44 साल के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को जगह नहीं दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की आदर्श प्लेइंग इलेवन चुनी है। इस टीम में उन्होंने सबसे पहले कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर चुना। वहीं इसके बाद नंबर-तीन, चार और पांच की पॉजिशन के लिए उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों को जगह दी।

Advertisement

इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने CSK की XI के लिए दो और बल्लेबाज़ चुने जिसमें सरफराज खान/आयुष म्हात्रे और कार्तिक शर्मा मौजूद हैं। वो नंबर-6 की पॉजिशन पर सीएसके के लिए सरफराज खान या आयुष म्हात्रे में से किसी एक को खेलता देखना चाहते हैं। जान लें कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को टीम में नहीं चुना है, क्योंकि वो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में नहीं खेल पाएंगे।

गौरतलब है कि आखिरी में अश्विन ने टीम में अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद को चुनकर चेन्नई सुपर किंग्स की इलेवन पूरी की। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अंशुल कंबोज/रामकृष्ण घोष/राहुल चाहर/श्रेयस गोपाल में से किसी एक को खिलाने की सलाह दी।

बताते चलें कि रविचंद्रन अश्विन ने अपने ट्वीट करे जरिए ये भी साफ किया है कि दो सप्ताह के बाद, जरूरत पड़ने पर चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने के लिए पर्याप्त जानकारी उपलब्ध होगी। यहां वो इशारों की इशारों में ये बताना चाहते हैं कि अगर दो हफ्ते बाद एमएस धोनी खेलने के लिए उपलब्ध होते हैं जो सीएसके की इलेवन में बदलाव किया जा सकता है।

रविचंद्रन अश्विन द्वारा चुनी गई चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान/आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद।

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर: अंशुल कंबोज/रामकृष्ण घोष/राहुल चाहर/श्रेयस गोपाल। 

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जाक फाउल्क्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार