भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच खेले जा रहे है सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में मेहमान टीम ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। पहले दिन के स्कोर से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रलिया टीम के बल्लेबाजों उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन ने भारतीय गेंदबाजों को आसानी से खेला। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 208(358) रन की बेहतरीन साझेदारी की। 

Advertisement

इस साझेदारी को रविचंद्रन ने 130वें ओवर की दूसरी गेंद पर ग्रीन को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच आउट कराके तोड़ा। ग्रीन ने आउट होने से पहले 170 गेंद में 18 चौको की मदद से 114 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। ये टेस्ट क्रिकेट में उनका पहला शतक है। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी आये। 

Advertisement

हालांकि अश्विन ने उन्हें उसी ओवर की आखिरी गेंद पर 0 के स्कोर पर अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट करा दिया। कैरी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े अक्षर के हाथों में सीधी चली गयी। आपको बता दे कि अश्विन ने ऑस्ट्रलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज कैरी को 5वीं बार आउट किया है। 


अश्विन द्वारा एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों के आउट करने का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है। बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, "टीम इंडिया के लिए राहत की सांस, रविचंद्रन अश्विन ने कैमरून ग्रीन और एलेक्स केरी को एक ओवर में किया आउट।" 

इसके बाद अश्विन ने मिचेल स्टार्क को अपना शिकार बनाया। इस तरह से उन्होंने दूसरे सत्र में तीन विकेट लेकर भारत की वापसी कराई।  एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 378 रन था, लेकिन 9 रन के अंदर रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट झटके।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार