आईपीएल 2022 के ऑक्शन से पहले सभी फैंस ये जानना चाहते हैं कि कौन सी टीम कौन से खिलाड़ियों को रिटेन करेगी। हालांकि, इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक खुलासा करते हुए कहा है कि उन्हें पता है कि ना तो उन्हें और ना ही श्रेयस अय़्यर को दिल्ली की टीम रिटेन करेगी। 

Advertisement

अश्विन ने सोमवार यानि 22 नवंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर ये खुलासा किया। गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में दो नई टीमों की एंट्री होगी और यही कारण है कि आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है और कई खिलाड़ियों को रिलीज़ और रिटेन किया जाना है।

Advertisement

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि ना तो मैं और ना ही श्रेयस अय्यर रिटेन होंगे। अगर मुझे रिटेन किया जाना होता तो मुझे इस बारे में जरूर पता होता। कहीं न कहीं किसी और खिलाड़ी को लाया जाएगा।’

ज़ाहिर है कि अश्विन को पूरी उम्मीद है कि उन्हें दिल्ली की टीम रिटेन नहीं करेगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें ऑक्शन में कोई और टीम खरीदती है या दोबारा वो दिल्ली के ही खेमे में शामिल होते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार