India vs England 4th Test: भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के पास बुधवार (23 जुलाई) से इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में होने वाले एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर के खास रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा। वह दूसरे विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 1000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। 

Advertisement

जडेजा ने इंग्लैंड में खेले गए 14 टेस्ट की 27 पारियों में 40.95 की औसत से 942 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं औऱ उनका बेस्ट स्कोर 104 रन रहा है। अगर वह 58 रन औऱ बना लेते हैं तो इतिहास रच देंगे। 

Advertisement

सोबर्स ने इंग्लैंड नें नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। उन्होंने 11 टेस्ट की 16 पारियों में 84.38 की औसत से 1097 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और पांच अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 174 रन रहा है। 

मौजूदा सीरीज में जडेजा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। छह पारियों में 109 की औसत से 327 बना चुके बैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 89 रन बनाए हैं। उन्होंने लगातार चार पारियों में अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है। हालांकि गेंदबाजी में उनके खाते में 3 ही विकेट आए हैं। 

बता दें कि लॉर्ड्स में हुए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे किए थे। वह दुनिया के तीसरे चौथे खिलाड़ी बने, जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन और 600 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरलतब है कि पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगै है। मैनचेस्टर में भारतीय टीम की निगाहें सीरीज बराबर करने पर होंगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार