Ravindra Jadeja firing celebration: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को जिस तरह से आउट किया वो देखने लायक था। जडेजा ने इस विशाल रन चेज के दौरान मैक्सवेल को आउट कर कुछ हद तक रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का काम किया। मैक्सवेल को आउट करने के बाद जडेजा ने गन सेलिब्रेशन किया।

Advertisement

जडेजा ने सातवीं बार ग्लने मैक्सवैल को आउट किया है। 26 रन पर खेल रहे मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड करने के बाद जिस तरह से जडेजा ने सेलिब्रेट किया वो फैंस का दिन बना देगा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जडेजा की आर्म डिलीवरी की गति को पढ़ने में नाकाम रहे। गेंद अंदर आई और स्टंप्स से टकराने से पहले मैक्सवेल को बुरी तरह से छका दी। 

Advertisement

फिर क्या था जडेजा ने विकेट लिया और बंदूक से फायर कर दिया। जडेजा द्वारा बंदूक से गोली चलाने का ये नया और यूनिक सेलिब्रेशन था। वहीं अगर मैच की बात करें तो जडेजा पूरे मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों पर हावी रहे थे। जडेजा ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके और चैन्नई सुपर किंग्स की जीत में कप्तानी भूमिका निभाई।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम ने रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे की विस्फोटक पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। उथप्पा ने जहां 88 रन बनाए वहीं शिवम दुबे ने नाबाद 95 रनों की पारी खेली। जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 193 रन ही बना सकी। लगातार 4 हार के बाद आईपीएल 2022 में ये सीएसके की पहली जीत है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार