चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी दोनों ही एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं इस बात में शायद ही किसी को शक हो। धोनी 40 साल के हैं और वह इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं ऐसे में आईपीएल में धोनी के ज्यादा से ज्यादा एक या दो सीजन खेलने की संभावना है। धोनी के बाद सीएसके का कप्तान कौन बनेगा इसको लेकर रवींद्र जडेजा ने जवाब दिया है।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स फैन आर्मी ने फैंस से सीएसके टीम के भविष्य के कप्तान के बारे में एक सवाल पूछा। फैन आर्मी ने सवाल पूछते हुए लिखा, 'धोनी के बाद आप सीएसके टीम की कप्तानी के लिए  किस खिलाड़ी को चुनेंगे?' दिलचस्प बात यह है कि उनके इस सवाल पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रिएक्ट किया है।

Advertisement

रवींद्र जडेजा ने इस सवाल का जवाब देते हुए 8 नंबर ट्वीट किया, जो उनका ही जर्सी नंबर है। हालांकि, किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए उन्होंने तुरंत अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। फैंस की नजर जडेजा के इस ट्वीट पर पड़ गई जिसके चलते यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

सीएसके फैंस आर्मी ने खुद अपने ट्विटर प्रोफाइल पर इस ट्वीट को शेयर भी किया था। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 संस्करण को जीतने के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है। सीएसके की टीम अपने पहले 7 मुकाबलों में 5 जीत के साथ अंकतालिका में नंबर 2 पर काबिज है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार