India vs England 3rd Test: भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) बतौर भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल किया। 

Advertisement

चायकाल के बाद तीसरे सत्र की पहली गेंद पर ओली पोप को 44 रन के निजी स्कोर पर आउट कर जहीर को पीछे छोड़ दिया।  

जडेजा अब 611 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत के लिए 361 इंटरनेशनल मुकाबलों में यह कारनामा किया है। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट लिया।  बता दें कि टेस्ट जडेजा का बेस्ट फॉर्मेट है, उन्होंने अभी तक 83 मैच में 326 विकेट लिए हैं। जडेजा ने 15 बार पारी में पांच विकेट औऱ तीन बार मैच में दस विकेट लिए हैं। 

बतौर भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। जिन्होंने 30.06 की औसत से 953 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 74 रन देकर 10 विकेट लिए और टेस्ट में 37 बार पारी में पांच विकेट और आठ बार मैच में दस विकेट लिए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जहीर के नाम 309 इंटरनेशनल मैच में 31.14 की औसत से 610 विकेट लिए हैं, जिसमें बेस्ट प्रदर्शन 87 रन देकर 7 विकेट रहा है। इस दौरान उन्होंने 12 बार पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट लिए हैं। हालांकि उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 13 विकेट एशिया इलेवन के लिए खेले गए छह मुकाबलों में लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट रहा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार