RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के पास मंगलवार (7 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

जडेजा अगर इस मैच में 8 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे। अगर वह इस आंकड़े को छू लेते हैं तो  हार्दिक पांड्या के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने 20 क्रिकेट में 4000 या उससे ज्यादा रन औऱ 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

Advertisement

जडेजा ने टी-20 में 253 पारियों में 26.43 की औसत से 3992 रन बनाए हैं, वहीं गेंदबाजी में 316 पारियों में 237  विकेट लिए हैं। वहीं पाड्या ने अभी तक टी-20 में 285 पारियों में 6156 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 268 पारी में 227 विकेट लिए हैं।

वहीं जडेजा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से आठवें नंबर पर हैं। उनके नाम 227 पारी में 172 विकेट दर्ज हैं, तीन विकेट हासिल करते ही वह इस लिस्ट में अमित मिश्रा को पछाड़ देंगे, जिनके नाम 162  पारी में 174 विकेट लिए हैं।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए पहले मैच में जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए थे। हालांकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए दूसरे मैच उनका खाता खाली रहा था।

टीमें

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युध्दवीर चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, हार्दिक पंड्या, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार