Edgbaston Test: 2014 में जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था तब जेम्स एंडरसन और रवींद्र जडेजा के बीच गर्मागर्मी का माहौल देखने को मिला था। दोनों ही खिलाड़ियों को मैदान पर एक दूसरे से उलझते हुए देखा गया था। इस बीच एजबेस्टन टेस्ट मैच के दौरान दूसरे दिन के अंत में रवींद्र जडेजा और जेम्स एंडरसन एक और मौखिक द्वंद्व में शामिल होते हुए नजर आए।

Advertisement

एंडरसन ने जडेजा को उनके खेल के लिए प्रॉपर बललेबाज वाले दृष्टिकोण विकसित करने पर एक दिलचस्प कमेंट किया जिसपर भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक मनोरंजक और व्यंग्यात्मक रिएक्शन दिया है। जेम्स एंडरसन से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जडेजा की बैटिंग को लेकर सवाल किया गया था।

Advertisement

इस सवाल का जवाब देते हुए एंडरसन ने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि उनकी बैटिंग में कुछ इतना ज्यादा बदलावा आया है। अब वो प्रॉपर बैटर की तरह खेलने लगे हैं। पास्ट में जब वो टेल के साथ बल्लेबाजी करते थे तो थोड़ा अलग थे। लेकिन, अब वो प्रॉपर बैटर की तरह खेलते हैं। वो गेंद को अच्छा छोड़ते हैं। ऐसे में हमारे लिए मुश्किल होती है।'

जब जडेजा से सवाल किया गया कि जेम्स एंडरसन ने कहा है कि वो अब खुदको प्रॉपर बैटर समझते हैं इसपर आप क्या कहेंगे तो इस सवाल के जवाब में जडेजा ने कहा, 'जब रन बनते हैं तब सब लोग यही बोलते हैं कि ये खुदको बैटर समझता है। ये करता है वो करता है।'

जडेजा ने आगे कहा, 'मैं हमेशा ही ये कोशिश करता हूं कि हमेंशा क्रीज पर जाने के बाद खुदको टाइम दूं, पार्टनरशिप करूं। जो भी सेट बैटर खेल रहा है उसके साथ खेलने की कोशिश करूं। अच्छी बात है कि जिमी एंडरसन को 2014 के बाद इस बात का एहसास हुआ। मैं खुश हूं।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार