टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा 35 साल से ज्यादा के हो चुके हैं। फिटनेस और बिजी शेड्यूल को देखते हुए इस बात की संभावना काफी ज्यादा कम है कि रोहित शर्मा आगे आने वाले ज्यादा टाइम तक टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। ऐसे में चयनकर्ता इन 3 में से किसी एक खिलाड़ी को टीम इंडिया का टेस्ट कैप्टन बनाने के बारे में सोच सकते हैं।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच के दौरान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। भले ही टीम इंडिया वो मैच नहीं जीत पाई लेकिन, बतौर कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में रोहित शर्मा को जसप्रीत बुमराह की जगह टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

Advertisement

ऋषभ पंत: रेड बॉल क्रिकेट में ऋषभ पंत का खेल एकदम से अलग हो जाता है। ना केवल भारत में बल्कि विदेशी पिचों पर भी पंत विपक्षी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आए हैं। ऋषभ पंत अभी काफी युवा हैं ऐसे में टेस्ट टीम की कप्तानी उन्हें देकर उनके आसपास नई टीम इंडिया को ग्रुम किया जा सकता है।

रवींद्र जडेजा: हरफनमौला खिलाड़ी जडेजा को कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन उनकी फिटनेस और टेस्ट मैचों में प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ता उनके नाम पर भी विचार कर सकते हैं। रवींद्र जडेजा ने अबतक भारत के लिए 60 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 2523 रन निकले वहीं उन्होंने 242 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार